एक्टर कमल हासन के सनातन पर दिए गए बयान से नाराज होकर टीवी एक्टर टी.रविचंद्रन ने उनका गला काटने की धमकी दी थी।धमकी के चलते पूर्व आईपीएस अधिकारी ए.जी.मोर्या की शिकायत पर CCB (सेंट्रल क्राइम ब्रांच) ने टी. रविचंद्रन के खिलाफ FIR दर्ज की, जिससे वो मुश्किलों में घिर गए हैं। अब एक्टर अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उनकी याचिका पर सुनवाई 20 अगस्त को होगी। इस जमानत याचिका पर 18 अगस्त को मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस जी.जयचंद्रन ने सरकारी वकील को CCB से निर्देश प्राप्त करने के आदेश देते हुए सुनवाई 20 अगस्त तक स्थगित कर दी है। सोमवार को हुई सुनवाई में टी.रविचंद्रन ने कहा कि यूट्यूब इंटरव्यू में उन्होंने अनजाने में कमल हासन पर धमकी भरा कमेंट किया था। उनका एक्टर को धमकाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने याचिका में हर शर्त मानने और आगे इस तरह की गलती न करने का भी आश्वासन दिया है। क्या है पूरा मामला? एक्टर कमल हासन हाल ही में एक्टर सूर्या के अगरम फाउंडेशन की 15वीं एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बात करते हुए कहा कि शिक्षा ऐसा हथियार है, जिससे सनातन धर्म की बेड़ियां तोड़ी जा सकती हैं। उनका बयान सामने आने के बाद एक्टर टी.रविचंद्रन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर कमल हासन सनातन के खिलाफ बयान देंगे तो वो उनका गला काट देंगे। इंटरव्यू सामने आने के बाद MNM (मक्कल निधि मय्यम, जिसके फाउंडर कमल हासन हैं) के उपाध्यक्ष और रिटायर आईपीएस अधिकारी ए.जी.मोर्या ने 10 अगस्त को टी.रविचंद्रन के खिलाफ ग्रेटर चेन्नई कमिश्नर ऑफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनकी शिकायत CCB को ट्रांसफर हुई, जिसके बाद टी.रविचंद्रन के खिलाफ FIR दर्ज की गई। Post navigation एल्विश के पिता बोले- प्रिंस नरूला से हुई थी कंट्रोवर्सी:इन्फ्लुएंसर हथियार लेकर गुरुग्राम आया था, धमकी दी; इससे पूछताछ की जाए रजनीकांत की कुली ने ऋतिक की वॉर 2 को पछाड़ा:कमाए 206 करोड़, रिलीज के 25 दिन बाद भी महावतार नरसिम्हा की कमाई जारी