न्यूयॉर्क-की-सड़कों-पर-हाथ-थामे-नजर-आए-रश्मिका-विजय:सोशल-मीडिया-पर-वायरल-हुआ-वीडियो,-यूजर्स-बोले-पहले-से-शादीशुदा-लगते-हैं

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को रविवार को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित 43वें इंडिया डे परेड के दौरान एक साथ देखा गया। दोनों की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वह एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को न्यूयॉर्क के मैनहैटन की सड़कों पर हाथ में हाथ डालकर चलते देखा जा सकता है। हालांकि, जैसे ही उन्होंने कैमरों को देखा, दोनों ने तुरंत एक-दूसरे का हाथ छोड़ दिया और फैंस की ओर मुस्कुराकर हाथ हिलाने लगे। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, दोनों साथ में कितने प्यारे लगते हैं।, दूसरे ने लिखा, मुझे तो ये पहले से ही शादीशुदा लगते हैं।, तीसरे ने लिखा, दोस्तों मेरा #Virosh (विजय + रश्मिका) इतने लंबे समय बाद वापस आ गया है। वो वाइब, वो ग्रेस, वो क्यूटनेस सच कहूं तो आज रात मुझे नींद नहीं आने वाली और ऊपर से ये लोग हाथों में हाथ डाले हुए थे। इसके अलावा कई और यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। पहले भी साथ में हो चुके हैं स्पॉट रश्मिका और विजय को अक्सर साथ देखा जाता है। दोनों को कई बार डेट पर जाते देखा गया है। जिसके चलते दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाह है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।