भिवानी-मनीषा-हत्याकांड,-सेलिब्रिटी-में-भी-गुस्सा:यशपाल-छानीवाला-बोले-लॉ-ऑर्डर-पर-सवाल,-मासूम-शर्मा-व-दिलेर-ने-कहा-दरिंदों-को-कड़ी-सजा-मिले

हरियाणा में भिवानी जिले के चर्चित लेडी टीचर मनीषा हत्याकांड को लेकर सेलिब्रिटीज में भी गुस्सा है। केस में पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ न लगने पर बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा, हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा, सिंगर गुलजार छानीवाला और सिंगर दिलेर खरकिया ने रोष जताया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सिंगर मासूम शर्मा और दिलेर खरकिया ने मनीषा के हत्यारों को पकड़कर कड़ी सजा की मांग की है। वहीं, गुलजार छानीवाला और यशपाल शर्मा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि 13 अगस्त को टीचर मनीषा की खेतों में गला रेती हुई लाश मिली थी। इस केस में मनीषा के परिजन लगातार मनीषा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर उनका धरना भी चल रहा है। आइए जानते हैं, सेलिब्रिटीज ने केस को लेकर क्या-क्या कहा… मासूम शर्मा बोले- दरिंदों को फांसी हो
इस मामले में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने कहा- मैं बाहर प्रोग्राम के लिए आया था। यहां आकर पता चला कि हरियाणा में बहुत ही दुखद घटना हुई है। जिस प्रकार का वातावरण हमारे समाज का है, चाहे हरियाणा में हो या पूरे भारत में हो, बहन-बेटियों की समाज कदर करता है। बहन-बेटी के लिए मारकाट मच जाती थी, लेकिन आज वही बेटी खुद कट रही है। उन्होंने कहा- बड़ी दुख की बात है। जिन भी दरिंदों ने यह काम किया है, मेरी सरकार से अपील है कि उन दरिंदों को जल्द से जल्द पकड़कर कम से कम फांसी की सजा होनी चाहिए। प्रदेश व देशवासी इसमें सभी साथ दो। इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हों। गुलजार छानीवाला ने कहा- बहन को न्याय दिलाओ
हरियाणवी गायक गुलजार छानीवाला ने वीडियो जारी कर इस मामले में कहा- हमारे हरियाणा में एक बहुत ही दुखद घटना घटी है। भिवानी के पास गांव सिंघानी में एक बहन मनीषा, जो पेशे से शिक्षक थी, उसकी बहुत ही क्रूरता से हत्या कर दी। उन्होंने कहा- अब तक दोषी पकड़े नहीं गए हैं, कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मेरी सरकार से अपील है कि उस बहन को न्याय दिलाओ। उन दोषियों को पकड़ो और ऐसी सजा दो कि बहन की आत्मा को शांति मिल जाए। दिलेर बोले- जल्दी हत्यारों को फांसी दो
हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया ने कहा- लोहारू के पास बहन मनीषा के साथ जो घटना घटी है, वह बहुत ही दर्दनाक है। बहुत ही घटियापन किया गया है। प्रशासन व हरियाणा सरकार से अनुरोध है कि जल्द से जल्द हत्यारों को निकालकर फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा- प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द इन हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। बहन मनीषा के परिवार को सभी मिलकर सांत्वना दो। उन्हें एहसास दिलाओ कि हम उनके साथ हैं। बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा ने लंबी पोस्ट लिखी, उस अहम बातें…