राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एनालिस्ट कम प्रोग्रामर(उप निदेशक) परीक्षा-2024 अजमेर जिला मुख्यालय पर 20 अगस्त को होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। कुल 45 पदों के लिए होने वाली ये परीक्षा दो पारियों में होगी। सुबह 10 से 12 बजे तक पहली पारी और दोपहर 3 से 5 बजे तक दूसरी पारी की परीक्षा हाेगी। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक (आईएएस) आशुतोष गुप्ता ने बताया- परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र हेतु ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटिजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। ADMIT-CARD अपलोड करने के लिए यहां करें CLICK एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए निर्धारित समय से परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं, ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। फोटो सहित पहचान जरूरी अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें। स्पष्ट मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बहकावे में नहीं आए, करें कॉन्टैक्ट ………….. पढें ये खबर भी… अजमेर में पटवारी एग्जाम सेंटर पर कैंडिडेट्स ने लगाई दौड़:कुछ देरी से पहुंचे, नहीं मिली एंट्री; जिंस पहनकर आए तो भरा एफिडेविट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अजमेर के 27 सेंटर पर रविवार को पटवारी भर्ती परीक्षा ली जा रही है। जिंस पहनकर आए कैंडिडेट्स को एफिडेविट भरना पड़ा। कुछ कैंडिडेट्स को एंट्री के लिए दौड़ लगानी पड़ी, वहीं कुछ आठ बजे बाद पहुंचे तो उनको एंट्री नहीं दी गई। 7744 कैंडिडेट्स में 6774 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए। 970 अनुपस्थित रहे। ऐसे में पहली पारी में उपस्थिति प्रतिशत 87.47 रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक Post navigation ‘मां-बाबा माफ करना, बुढ़ापे का सहारा नहीं बन सकूंगा’:24 साल के B.Tech. स्टूडेंट का सुसाइड; आत्महत्या करने वालों में 8% स्टूडेंट्स तान्या हेमंथ ने ‘सायपन इंटरनेशनल’ बैडमिंटन खिताब जीता:4 साल में 4 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार; मेडल लेने के लिए हिजाब पहनना पड़ा, जानें कंप्लीट प्रोफाइल