सिंगरौली जिले की सरई थाना पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें दो महिलाओं और दो पुरुषों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, 3 मार्च को मझौली पाठ गांव के सरपंच देवी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि रंजन सिंह नाम की महिला ने फोन पर संपर्क कर उनसे संबंध बनाए। इसके बाद महिला और उसकी भाभी ने 10 लाख रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर रेप और अपहरण के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया के अनुसार, जांच में मुख्य आरोपी विमल साकेत को गिरफ्तार किया गया। साथ ही षड्यंत्र का मास्टरमाइंड इम्तियाज अली भी पकड़ा गया। इम्तियाज ने ही सरपंच का नंबर देकर ब्लैकमेल करने की साजिश रची थी। विमला ने इस काम में अपनी बुआ ममता साकेत और फूफा राजकुमार साकेत को भी शामिल किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जांच में यह भी पता चला है कि इम्तियाज अली पहले भी कई ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है, लेकिन बदनामी के डर से पीड़ितों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस के अनुसार, आरोपी जल्द अमीर बनने के लालच में इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे। Post navigation Donald Trump’s tariffs: India may be among least vulnerable Asian economies in trade war with US – but there’s a catch! स्टूडेंट से लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार:कोचिंग से लौटते समय तोड़ा मोबाइल; दो नाबालिगों सहित पांच ने लूटी बाइक