कोचिंग से घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल तोड़ने और मोटर साइकिल ले जाने के मामले में गुना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। बुधवार को पुलिस ने दो नाबालिगों सहित तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा है। नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। बता दें कि शनिवार को शहर में एक युवक के कोचिंग पड़कर घर वापस जाने के दौरान रास्ते में बड़े पुल पर दो बाइकों पर आए पांच लड़कों ने उस युवक को रोक लिया था। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। युवक उसकी बाइक भी लूटकर ले गए। इसके बाद पीडित युवक द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने एक नामजद और चार अन्य युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने लगातार दबिशें दी छात्र के साथ मारपीट और लूट की घटना को SP संजीव कुमार सिन्हा द्वारा गंभीरता से लेकर तत्काल आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी TI बृजमोहन सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ उनकी तलाश में लग गए। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली और उनकी तलाश में लगातार दबिशें दी गईं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों को पकड़ लिया। साथ ही मामले में आरोपी ऋषभ पुत्र लखन योगी उम्र 18 साल निवासी पुरानी छावनी, दीपक पुत्र स्व सुल्तान सिंह धाकड़ उम्र 18 साल निवासी नानाखेड़ी और अंशुल पुत्र रंजीत धारू उम्र 18 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली गई। साथ ही घटना में इस्तेमाल दोनों मोटर साइकिलें भी जब्त की गईं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। Post navigation सिंगरौली में हनी ट्रैप गिरोह के चार लोग गिरफ्तार:सरपंच को 10 लाख रुपए नहीं देने पर दी थी रेप में फंसाने की धमकी इंदौर में मोयरा गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट:जबलपुर ने आदिवासी-ए को 6-0 से हराया, वाराणसी ने नीमच को 1-0 से दी मात