मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता की मांगों को भीख मांगना बताने के बयान पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गुड्डुलाला ने आगर मालवा में बुधवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। कांग्रेस का कहना है कि मंत्री के इस बयान से आम जनता का अपमान हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कांग्रेस तीन चरणों में दर्ज कराएगी विरोध आंदोलन की रूपरेखा के तहत गुरुवार को ब्लॉक स्तर पर मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। शनिवार को जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा। इस दौरान कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सोमवार को किसान कांग्रेस भोपाल में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष 15 मार्च तक अपनी मांगों को लेकर संबंधित मंत्रियों को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकरण गुर्जर और नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रऊफ मुल्तानी सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। Post navigation टांडाबरुड में लगेगा पहला भोंगर्या हाट:सिरवेल के त्योहारिया हाट में गुलाल से दिया न्योता; आदिवासी समाज ने कराई मुनादी छतरपुर में 27 आदतन अपराधी हाेंगे जिलाबदर:पुलिस ने प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर को भेजा; नगर के 4 बदमाश शामिल