कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार को खत्म हो गईं। जबलपुर जिले में 63 जन शिक्षा केंद्रों के अंतर्गत 311 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गईं। डीपीसी योगेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा के अंतिम दिन कक्षा 8वीं में तृतीय भाषा संस्कृत, उर्दू और पंजाबी विषय की परीक्षा हुई। डीपीसी योगेश शर्मा और बीएसी अजय रजक ने शहरी क्षेत्र के सिंबोयसिस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय माध्यमिक विद्यालय ठक्कर ग्राम परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिले की 2522 शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डाइस कोड प्राप्त मदरसों के लगभग 95 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रश्न पत्रों का वितरण परीक्षा के दिन ही जनशिक्षा केंद्रों से परीक्षा केंद्रों तक किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों में केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक मुस्तैद रहे वहीं परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा केंद्र के स्टाफ सहित जनशिक्षा केंद्र प्रभारी, बीआरसी, बीएसी और जनशिक्षकों द्वारा लगातार निगरानी की गई। दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम के तहत नि:शक्त विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की गई। Post navigation छतरपुर में 27 आदतन अपराधी हाेंगे जिलाबदर:पुलिस ने प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर को भेजा; नगर के 4 बदमाश शामिल Apple Mac Studio with M4 Max and M3 Ultra chips launched as ‘the most powerful Mac ever’