14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत और आमिर खान स्टारर फिल्म ‘कुली’ और ऋतिक-जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ आमने-सामने थी। रजनीकांत और आमिर की फिल्म ने कमाई के मामले में ‘वॉर 2’ को पछाड़ा दिया है। रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही अच्छा प्रदर्शन किया है। इंडस्ट्री टैकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक ‘कुली’ ने पहले दिन ही भारत में सभी भाषाओं में लगभग 65 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की ‘वॉर 2’ ने सभी भाषाओं में अपने पहले दिन लगभग 52.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। दोनों ही फिल्मों के पहले दिन के शो के लिए अच्छी-खासी एडवांस बुकिंग हुई थी लेकिन रजनीकांत का स्टारडम की वजह से बॉक्स ऑफिस पर ‘कुली’ का दबदबा रहा। खासकर साउथ के बॉक्स ऑफिस पर। कुली के पहले दिन तमिल शो में 86, तेलुगू में 91 और हिंदी में 36 फीसदी सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। वहीं, ‘वॉर 2’ के हिंदी वर्जन के शो में करीब 29% सीटों पर दर्शक दिखे। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, ‘कुली’ ने पहले दिन भारत में 65 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इस फिल्म ने रजनीकांत के 50 साल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘2.0’ ने ओपनिंग डे पर 60 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ‘कुली’ ने 170 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक्स पर फिल्म की शानदार सफलता की कंफर्म करते हुए लिखा- ‘सुपरस्टार रजनीकांत की कुली ने दुनिया भर में लगभग 170 करोड़ की कमाई की। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन किसी कॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का नंबर 1 रिकॉर्ड ओपनिंग।’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम करने के अलावा, कुली ने यूएई में भी नंबर 1 पर शुरुआत की, जो रजनीकांत की ग्लोबल पॉपुलैरिटी को दिखता है। रमेश बाला लिखते हैं- ‘कुली यूएई में नंबर 1 पर।’ वहीं ‘वॉर 2’ की बात करें तो रिलीज के दूसरे दिन कमजोर रिव्यू का नतीजा घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने मिल रहा है। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11 बजे तक सभी भाषाओं के लिए ‘वॉर 2’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.71 करोड़ रुपये रहा है। दोनों फिल्मों के बजट और स्टार पवार की बात करें तो कुली को डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन हैं और आमिर खान का कैमियो है। फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। वहीं वॉर-2 यशराज फिल्मस के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए है। Post navigation अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक:सेलेब्स ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी, रोहित शेट्टी ने फहराया तिरंगा पंजाबी मूवी में काम कर चुकी अभिनेत्री ED हिरासत में:रिलायंस ग्रुप से जुड़ा कनेक्शन, फर्जी वेबसाइट बनाई; पंजाब पुलिस ने पुराना केस खोला