आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर पूरे देश में तिरंगा फहराया गया। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर तिरंगे की तस्वीरें और देशभक्ति के संदेश शेयर किए। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें तिरंगा लहराते हुए दिखाई दिया और उन्होंने लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’ सोनाली बेंद्रे ने एक अलग अंदाज अपनाया। उन्होंने स्ट्रे डॉग्स की तस्वीरें शेयर की और लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है, स्वतंत्रता सभी के लिए होनी चाहिए।’ अक्षय कुमार ने रोजमर्रा के हीरो को सम्मान देते हुए लिखा, ‘स्वतंत्रता और भी खास महसूस होती है जब हम अपने आस-पास की जगहों का ख्याल रखते हैं। बीच पर वॉलीबॉल खेलते हुए मुझे कुछ असली हीरो मिले, जो हमारे समुद्र तट को साफ कर रहे थे। सब मुस्कुरा रहे थे और दिल से काम कर रहे थे।’ एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने तिरंगा लहराते हुए वीडियो शेयर किया। उन्होंने लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर चर्चा की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।” वहीं डायरेक्टर रोहित शेट्टी, एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और अमृता खानविलकर तिरंगा फहराने के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। संगीतकार एआर रहमान, करीना कपूर खान और ऋतिक रोशन ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। Post navigation ‘बॉर्डर 2’ का पहला पोस्टर आया सामने:सेना की वर्दी में दिखे सनी देओल, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म ऋतिक-जूनियर NTR पर भारी पड़े रजनीकांत:इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘कुली’ ने कमाए 60 करोड़,थलाइवा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी