Amitabh Bachchan On Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन अपने सुपरस्टार पिता अमिताभ बच्चन जितनी सक्सेस तो एंजॉय नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है और उनके खाते में की शानदार फिल्में हैं. अभिषेक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बी हैप्पी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वे ऐसे पिता का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी बेटी के सपने को पूरा करने में जुटा है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं अभिषेक के पिता और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी बेटे की अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है. वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर ये भी कहा कि अभिषेक बच्चन को बेवजह नेपोटिज्म का शिकार बनाया जाता है. अमिताभ ने माना अभिषेक हुए नेपोटिज्म निगेटिविटी का शिकारदिल छू लेने वाली पोस्ट की एक सीरीज में बिग बी ने अपने बेटे अभिषेक की उनकी कला और डेडिकेशन की जमकर तारीफ की है. वहीं उनमें से एक पोस्ट में नेपोटिज्म पर भी बात की थी. अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट पर रिएक्शन दिया है जिसमें लिखा था, “अभिषेक बच्चन बेवजहग नेपोटिज्म निगेटिविटी का शिकार हो गए, जबकि उनकी फिल्मोग्राफी में अच्छी फिल्मों की संख्या काफी ज्यादा है.” बिग बी ने लिखा कि यह पोस्ट उनके विचारों और भावनाओं से भी मेल खाता है. उन्होंने जवाब दिया, “मुझे भी ऐसा ही लगता है…और सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं उसका पिता हूं.” I feel the same .. and not just because I am his Father https://t.co/PvJXne1eew — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 4, 2025 अमिताभ ने अभिषेक बच्चन की खूब तारीफ कीएक अन्य पोस्ट में, अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म बी हैप्पी का ट्रेलर शेयर करते हुए “एक्स्ट्रा ऑडिनरी” भी कहा. उन्होंने हर फिल्म के साथ एडप्ट और चेंज करने की अभिषेक की क्वालिटी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये एक इनक्रेडिबल है, साथ ही उन्होंने अभिषेक के लिए लिखा लव यू भय्यू, अमिताभ अपने बेटे अभिषेक को प्यार से भय्यू ही कहते हैं. Abhishek you are extraordinary .. how you adapt and change with each film character is an art, which is incredible .. love you Bhaiyu https://t.co/Dl7sbHg8N4 — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 4, 2025 कब रिलीज होगी अभिषेक की फिल्म बी हैप्पीबता दें कि अभिषेक बच्चन की फिल्म बी हैप्पी 14 मार्च को ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. फिल्म को रेमा डिसूजा ने डायरेक्ट किया है. बी हैप्पी में अभिषेक बच्चन की बेटी के रोल में इनायत वर्मा दिखाई देंगी जबकि नोरा फतेही डांस टीचर के किरदार में नजर आएंगीं. बी हैप्पी के अलावा अभिषेक बच्चन हाउसफुल 5 में भी नजर आएंगे. ये भी पढ़ें- Game Changer In Hindi OTT Release: राम चरण की ‘गेम चेंजर’ अब हिंदी में भी OTT पर हो रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म Post navigation ‘Sambhavna Seth को बुर्का पहनाओ’, सना खान ने कपड़ों पर उठाए सवाल, तो एक्ट्रेस बोली- आई न असलियत पर पीएम मोदी के वंतारा उद्घाटन पर खुशी से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, शाहरुख से रणवीर तक ने दी अनंत अबानी को बधाई