हरदा में कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान त्रिपाठी ने कहा कि मंत्री प्रहलाद पटेल का जनता को भिखारी कहना पूरी तरह अस्वीकार्य है। त्रिपाठी मंत्री से प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस जनता को लोकतंत्र में भगवान कहा जाता है, उसे मंत्री पटेल भिखारी कह रहे हैं। कांग्रेस ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी कांग्रेस ने मंत्री को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी इस मामले को कोर्ट में भी ले जाएगी। जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि 6 मार्च को विकासखंड स्तर पर मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। 8 मार्च को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि विपक्ष के विरोध के कारण प्रदेश अध्यक्ष पर सैकड़ों मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं पर भी मामले दर्ज कराए गए हैं। कार्यक्रम में विधायक डॉ. आरके दोगने, जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी सहित कई नेता मौजूद थे। Post navigation संत नामदेव की विट्ठल भक्ति और मानव कल्याण की विरासत:मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति इंदौर ने कालजयी कवि श्रृंखला में किया याद School principal, student drown in tank near Krishnagiri