शो-से-मिली-राशि-से-करवाएंगे-पत्नी-का-इलाज:संगरूर-के-मानवप्रीत-ने-kbc-सीजन-17-में-जीते-25-लाख;-लखनऊ-नाबार्ड-में-तैनात

कौन बनेगा करोड़पति 17 में अमिताभ बच्चन के सामने बैठने वाले पहले कंटेस्टेंट और 25 लाख जीतने वाले मानवप्रीत सिंह का संबंध पंजाब से है। वह संगरूर जिले के रहने वाले हैं और उनका बचपन भी यहीं बीता। आज उनके परिजन लखनऊ से वापस पंजाब लौटे हैं। उनका कहना है कि वे बेटे के प्रदर्शन से काफी उत्साहित हैं और इस बात पर गर्व है कि वह सेल्फ मेड हैं। इन दिनों वह नाबार्ड में है। जल्दी ही वह संगरूर आने वाले हैं। वहां उसे एक शादी समारोह में शामिल होना है। भाई ने दिया राखी का तोहफा परिजनों ने बताया कि मानवप्रीत शो में 25 लाख रुपए जीतकर खुश हैं। क्योंकि उसकी पत्नी बीमार है और अब वह उसका अच्छे तरीके से इलाज करवाएंगे। संगरूर स्थित घर पर मानवप्रीत की बहन ने कहा कि हमें उस पर गर्व आज नहीं, बल्कि पहले से ही है। बहन ने बताया कि मुझे और भाई को घूमने-फिरने का शौक हमारे मम्मी-पापा की वजह से हुआ है। दोनों ने उच्च शिक्षा प्राप्त की है और घूमने का शौक हमें परिवार से मिला है। बहन ने कहा कि भाई ने यह जीत मुझे राखी का तोहफा दिया है। कोविड कॉल में आई थी कॉल मानवप्रीत की मां ने कहा, “हमें उस पर बहुत गर्व है। अमिताभ सर के सामने जाकर उनके सवालों के जवाब देना बहुत अच्छा अनुभव था। एक बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का कॉल उसे कोविड काल में आया था, लेकिन फिर कोई कॉल नहीं आई। जब यह कॉल आई तो समझ नहीं आ रहा था कि बहू का इलाज करवाएं या शो में जाएं। उस समय उसकी पत्नी की कीमोथैरेपी चल रही थी।” मां ने बताया कि उन्हें बेटे पर गर्व है। उसे ट्रैवलिंग का शौक है, उसके पास दो गाड़ियां और दो बाइक हैं, जिन्हें वह बच्चों की तरह संभालता है। तस्वीर देखकर कहानी बता देता था मानवप्रीत सिंह की मां ने बताया कि वह बचपन से ही बहुत होशियार था। हम उसे कॉमिक्स लेकर आते थे। वह तस्वीर देखकर कहानी बता देता था। परिजनों ने बताया कि इस बार उसकी कोई तैयारी नहीं थी। क्योंकि वह अपने जॉब में व्यस्त थे।