Ayesha Takia On Husband Farhaan Azmi Case: आयशा टाकिया कभी बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल थीं. उन्होंने टार्ज़न: द वंडर कार, नो स्मोकिंग, वांटेड और कई फिल्मों से पॉपुलैरिटी बटोरी थी. लेकिन बिजनेसमैन फरहान आजमी संग शादी करने के बाद वे एक्टिंग से दूर हो गई थी. हाल ही में आयशा के पति फरहान आजमी के खिलाफ गोवा में एक मामला दर्ज किया गया है. कथित तौर पर उन पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है. खबरों के मुताबिक, उन पर कैंडोलिम में हंगामा करने स्थानीय लोगों के साथ झगड़ा करने के आरोप हैं. वहीं अब आयशा ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और अपना पक्ष बताया है.

गोवा के लोकल लोगों ने पति और बेटे को धमकाया और प्रताड़ित किया
आयशा टाकिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर कर लिखा कि यह परिवार के लिए डरावनी रात थी और उनके बेटे, पति को बेरहमी से धमकाया गया और उनकी जान जाने का डर था क्योंकि गोवा के लोकल गुंडों ने उन्हें घेर लिया, धमकाया और घंटों तक प्रताड़ित किया. उन्होंने आगे यह भी बताया कि ” मेरे पति ने हमारे बेटे और अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस को बुलाया था लेकिन लोगों ने पुलिस के साथ भी बुरा बर्ताव किया.

ca5821bfb83448e2d2697750d1ea019a1741147693011209 original

5d8e439ebc12ced33273a4068f267f131741147716592209 original

महाराष्ट्र के लोगों के लिए गोवा में है नफरत
आयशा टाकिया ने आगे बताया कि उनके पति फरहान आजमी और बेटे को गोवा में स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार कोसा जाता था क्योंकि वहां महाराष्ट्र के लोगों के प्रति नफरत है.  उन्होंने कहा, “गोवा में महाराष्ट्र के प्रति नफरत काफी ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि उन्होंने बार-बार फरहान और मेरे बेटे को महाराष्ट्र से होने और बड़ी कार रखने के लिए कोसा था. पुलिस ने, बदले में, फरहान के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जबकि वास्तव में, मेरे पति ने ही लगभग 150 लोगों की बड़ी भीड़ को देखकर मदद के लिए 100 नंबर डायल किया था.”

bc89d2771d3640d23eb1a1ac140162a61741147739387209 original

आयशा ने वीडियो प्रूफ होने का किया दावा
वांटेड एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि उनके पास सबूत के तौर पर वीडियो प्रूफ और सीसीटीवी फुटेज हैं. उन्होंने भारत की न्याय प्रणाली पर भरोसा दिखाया और कहा कि वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं.

7b1ba125c22f14df0b4a567d353d52451741148156979209 original

 एएनआई से पुलिस इंस्पेक्टर परेश नाइक ने कहा कि यह ‘रोड रेज’ का मामला था. उन्होंने बताया कि राज्य की ओर से ‘सड़क पर उपद्रव मचाने और करीब 30 मिनट तक जाम लगाए रखने’ का मामला दर्ज कराया गया है.

 

ये भी पढ़ें:-Chhaava Box Office Collection Day 19: तीसरे मंगलवार को भी घटी ‘छावा’ की कमाई, लेकिन ‘गदर 2’- ‘एनिमल’ को दी मात, 500 करोड़ से बस रह गई इतना दूर