सीहोर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में तीन गुना का अंतर देखा जा रहा है। रात का मौसम अभी भी ठंडा है। दिन में लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार ये स्थिति कुछ दिन और बनी रहेगी। शासकीय कृषि कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ एस एस तोमर ने बताया कि आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। आगामी दिनों में बढ़ेगी गर्मी अब धीरे-धीरे गर्मी दस्तक दे रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अंतर धीरे-धीरे कम होगा। साथ ही आगामी दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की भी संभावना है। Post navigation जबलपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग…VIDEO:एयरपोर्ट रोड पर केक काटने के बाद हंगामा; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस भोपाल में पहली बार दौड़ी मेट्रो