पंजाबी-सिंगर-करण-औजला-भारत-लौटे:महिला-आयोग-के-सामने-पेश-होंगे;-गानों-में-आपत्तिजनक-भाषा-पर-माफी-मांग-चुके

पंजाबी सिंगर करण औजला और हनी सिंह ने अपने गानों में इस्तेमाल की गई भाषा के लिए पंजाब महिला आयोग से माफी मांग ली थी। आयोग ने नोटिस जारी करणे के बाद करण औजला अब भारत वापस लौट आए हैं। सोमवार देर शाम वे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर पहुंचे। जल्द ही करण औजला पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन लाली गिल के सामने पेश हो सकते हैं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए एक हफ्ते का वक्त मांगा था। इसके साथ ही पंजाब पुलिस के एआईजी यादविंदर सिंह सिद्धू भी आयोग के पास अपनी रिपोर्ट सौंप चुके हैं, जिसमें जल्द दोनों गायक व्यक्तिगत रूप से पेश होने की बात कही गई है। औजला के MF गबरू गाने पर खड़ा हुआ था विवाद
पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा था कि सोशल मीडिया पर हनी सिंह और करण औजला के गाने सुने उन्होंने खुद सुन हैं। आयोग ने पुलिस को लिखा था कि हनी सिंह के गाने ‘मिलेनियर’ में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल हुई है। वहीं, करण औजला के गाने ‘एमएफ गबरू’ में भी महिलाओं के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग हुआ है, जो पूरी तरह गलत है। महिला आयोग ने डीजीपी को आदेश दिए था कि चंडीगढ़ की पंजाब पुलिस एक अधिकारी को इस मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देश दे। पहले भी विवाद में रहे दोनों सिंगर करण औजला विवाद (दिसंबर 2024)- चंडीगढ़ में उनके शो के दौरान गानों में शराब को प्रमोट करणे के आरोप लगे थे। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद शो के दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें ऐसे गाने गाने से रोका था। हनी सिंह विवाद (मार्च 2025)- 23 मार्च को शहीदी दिवस के दिन चंडीगढ़ में उनके शो को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई थी। पार्टी ने प्रशासक को पत्र लिखकर कहा था कि इस दिन शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी, और ऐसे कार्यक्रम युवाओं पर गलत असर डाल सकते हैं। हनी सिंह ने उस दिन ‘मैं फैन सिंह भगत सिंह’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी।