मुंबई-पुलिस-ने-कॉमेडियन-कपिल-शर्मा-की-सुरक्षा-बढ़ाई:कनाडा-में-कैफे-पर-2-बार-फायरिंग-हो-चुकी;-लॉरेंस-गैंग-ने-धमकी-भी-दी

फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को लॉरेंस गैंग से कथित तौर पर मिली जान से मारने की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। यह फैसला कपिल केकनाडा स्थित कैप्सकैफे पर दो बार हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद लिया गया है। बता दें कि पिछले एक महीने में कपिल शर्मा के कैफे पर दो बार फायरिंग हो चुकी है। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कैफे को नुकसान पहुंचा था। पहले हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाड्डी ने ली थी, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है और एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। जबकि, दूसरे की गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली थी, जो खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताता है। गोल्डी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर इस हमले की बात भी कबूली थी। उधर, कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ को लेकर चर्चा में हैं, जो नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार को स्ट्रीम होता है। धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर सेट के आसपास मुंबई पुलिस ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। यहां जानिए कपिल शर्मा को कब-कब मिली धमकियां और हुए कैफे पर हमले… कपिल ने कहा था डरने वाला नहीं हूं
कपिल शर्मा ने दूसरे हमले से 3 दिन पहले ही अपने कैफे पर गोलीबारी को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी थी। कपिल ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि हमें प्यार और समर्थन देने आए सभी अधिकारियों का शुक्रिया। हम एकजुट होकर हिंसा के खिलाफ खड़े हैं। कपिल ने आगे लिखा कि वे और उनका परिवार डरने वाला नहीं है। शांति व सुरक्षा के पक्ष में मजबूती से खड़े रहेंगे। कनाडा में उठी चुकी लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग
कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग के बाद कुख्यात लॉरेंस गैंग को कनाडा में आतंकी संगठन घोषित करने की मांग भी उठ चुकी है। ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी और अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने यह मांग की है। उधर, कनाडा की अपराध नियंत्रण मंत्री रूबी सहोता ने इस मांग पर कहा है कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। अगर गैंग मानदंड पूरे करता है तो इसे इसे आतंकी संगठन घोषित करने में देर नहीं होगी। ———————- कॉमेडियन कपिल शर्मा से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें… कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग पर कनाडा सरकार सख्त:लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग; मंत्री बोलीं-इस पर गंभीरता से कर रहे विचार​​​​​​​ कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे में स्थित रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग के बाद भारतीय मूल के कुख्यात लॉरेंस गैंग को कनाडा में आतंकी संगठन घोषित करने की मांग जोर पकड़ गई है। कनाडा के नेताओं ने गैंग पर कार्रवाई की मांग उठाई है। ​​​​​​​(पूरी खबर पढ़ें)