कॉमेडियन-कपिल-शर्मा-को-लॉरेंस-गैंग-ने-फिर-धमकाया:कहा-जो-सलमान-खान-के-साथ-काम-करेगा-उसे-मार-देंगे,-मुंबई-का-माहौल-खराब-करेंगे

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस गैंग ने उन्हें एक बार फिर धमकी दी है। लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें कपिल शर्मा के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी दी गई है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे जान से मार दिया जाएगा। मुंबई का माहौल खराब कर देंगे। ऑडियो में कपिल के कैफे पर हुई फायरिंग का कारण बताते हुए कहा गया है कि उन्होंने “द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2” के पहले एपिसोड में सलमान खान को बुलाया किया था, जिसके चलते यह हमला किया गया। हालांकि, दैनिक भास्कर इस कथित ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। अब जानिए कथित ऑडियो में क्या… अब जानिए कपिल के कैफे पर कब-कब फायरिंग हुई…. 10 जुलाई को पहली फायरिंग, वीडियो सामने आया
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में स्थित कपिल के कैप्स कैफे पर 10 जुलाई को फायरिंग की गई थी। हमलावर ने फायरिंग का वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें कैफे के बाहर एक कार में बैठा व्यक्ति गाड़ी के अंदर से लगातार फायरिंग करते दिख रहा है। इसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी। हरजीत सिंह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की लिस्ट में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है। हालांकि बाद में BKI ने कहा था कि हमारा इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। हम इस तरह के काम नहीं करते। 7 अगस्त को दूसरी बार फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली
7 अगस्त को कपिल के कैफे पर दोबारा फायरिंग हुई। कैफे की खिड़कियों में 6 गोली के निशान और शीशा टूटा मिला। घटना के वक्त कैफे बंद था। इसका एक वीडियो भी सामने आया। इसमें एक हमलावर कार में बैठकर फायरिंग का वीडियो बना रहा था। जबकि ग्रीन टी शर्ट पहना हुआ दूसरा हमलावर कार से बाहर निकल कर फायरिंग कर रहा था। करीब 6 गोलियां कैप्स कैफे पर दागी गईं। फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी ढिल्लों ने ली है। इसको लेकर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली है। सोशल मीडिया पर गोल्डी ढिल्लों की पोस्ट… कपिल ने कहा था डरने वाला नहीं हूं
कपिल शर्मा ने कुछ दिन पहले ही अपने कैफे पर गोलीबारी को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी थी। कपिल ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि हमें प्यार और समर्थन देने आए सभी अधिकारियों का शुक्रिया। हम एकजुट होकर हिंसा के खिलाफ खड़े हैं। कपिल ने आगे लिखा कि वे और उनका परिवार डरने वाला नहीं है। शांति व सुरक्षा के पक्ष में मजबूती से खड़े रहेंगे। ———————- ये खबर भी पढ़ें :- कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग:कार में बैठकर 6 गोलियां दागीं, खिड़कियों पर दिखे निशान; लॉरेंस-गोल्डी ने ली जिम्मेदारी कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में स्थित भारत के कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फिर से फायरिंग की गई। एक महीने में दूसरी बार फायरिंग हुई है। हमलावर ने फायरिंग का वीडियो भी बनाया है, जो वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…