हिंदी-में-बोलने-की-डिमांड-पर-काजोल-भड़कीं:मराठी-में-बयान-दे-रही-थीं,-कहा-जिसे-समझना-है,-वो-समझेगा,-जमकर-आलोचना-हुई

महाराष्ट्र में हाल ही में हिंदी बोलने वाले कुछ लोगों को जबरन मराठी बोलने के लिए कहा गया। कुछ मामलों में मारपीट भी हुई। अब एक्ट्रेस काजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मराठी में बात कर रही हैं। जब उनसे हिंदी में बात करने को कहा, तो उन्होंने मना कर दिया। दरअसल, काजोल मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। पत्रकारों को मराठी में जवाब दिया और हिंदी में बोलने के लिए कहने पर भड़क गईं। काजोल ने कहा कि अब मैं हिंदी में बोलूंगी, जिसे समझना है वो समझेगा। हिंदी न बोलने को लेकर लोगों ने आलोचना की वहीं, हिंदी बोलने से इनकार करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर काजोल को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कहा – “अगर हिंदी बोलने में शर्म आती है तो बॉलीवुड में काम करना बंद कर दें।”
एक दूसरे यूजर ने लिखा – “वह हिंदी फिल्मों में क्यों काम कर रही हैं, उन्हें केवल मराठी फिल्मों में ही काम करना चाहिए।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “हिंदी फिल्मों ने स्टार बनाया है, फिर एक भाषा के लिए पक्षपात क्यों?” बता दें कि हाल ही में काजोल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म सरजमीन में नजर आईं हैं। इसमें उनके साथ साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। इससे पहले उनकी फिल्म ‘मां’ भी रिलीज हो चुकी है।