मासूम-शर्मा-की-सरकार-को-दोटूक-बैन-गाने-गाऊंगा:हरियाणवी-सिंगर-बोले-जो-लोग-सुनना-चाहेंगे,-वही-परफॉर्म-करूंगा,-कानून-की-नजर-में-बैन-नहीं

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने कहा कि मैं अपने बैन हुए गाने कार्यक्रमों में गाऊंगा। कानून की नजर में अभी मेरे गाने बैन नहीं हैं। इन्हें केवल यूट्यूब पर बैन किया गया है। अगर कहीं भी लाइव शो होता है और पब्लिक की डिमांड आती है तो मैं बैन गाने गाता रहूंगा। पब्लिक जो सुनना चाहेगी, वही गाऊंगा। देश में कहीं पर भी कार्यक्रम होगा तो मैं बैन गाने परफॉर्म करता रहूंगा। मासूम शर्मा ने यह बात दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही थी। यहां उन्होंने बैन काफिला नाम का पोस्टर जारी कर कहा कि मैं वर्ल्ड टूर की शुरुआत करने जा रहा हूं। इसके तहत मैं अलग-अलग देशों में जाकर परफॉर्म करूंगा। इसका अब वीडियो सामने आया है। मासूम शर्मा ने दोटूक कहा कि जो लोग सुनना चाहते हैं, वही सुना रहे हैं। अगर इस तरह के गाने बंद होने चाहिए तो फिर पहले लोगों को बदलना होगा। मैंने शिव तांडव गाया तो 2 साल में उस पर 5 लाख व्यूज आए, जबकि जेल में खटोला, चंबल के डाकू जैसे गाने एक दिन में ही 10 लाख से ऊपर चले जाते हैं। इससे साफ है कि लोग यही सुनना चाह रहे हैं। बता दें कि अभी तक हरियाणा सरकार गन कल्चर को बढ़ाना देने को लेकर करीब 30 गाने बैन कर चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 14 गाने मासूम शर्मा के हैं। हाल में बैन गाना गाने पर उन पर चंडीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। मासूम शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम बातें…. एडवोकेट बोले- कानून नहीं, लेकिन सरकारी आदेश जरूर हैं
मासूम शर्मा के बैन गाने कॉन्सर्ट में गाने वाले बयान पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने कहा कि बिल्कुल, बैन गाने न गाने को लेकर कोई कानून नहीं बना हुआ है। इस बात का मासूम शर्मा को फायदा मिल सकता है। हालांकि, सरकार द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना करने पर उन पर सरकार संबंधित एक्शन ले सकती है। ————————– ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर चंडीगढ़ में FIR:पंजाब यूनिवर्सिटी में बैन गाना ‘चंबल के डाकू’ गाया था; कॉन्सर्ट में युवक की हत्या भी हुई थी हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ चंडीगढ़ में FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में लाइव शो के दौरान गाना ‘चंबल के डाकू’ गाया। इस गाने पर यूट्यूब पर 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज थे। सरकार ने इस गाने को बैन किया हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…