इनकम टैक्स की टीम देख सेनानी ने दरवाजा बंद किया तो सीढ़ी लगाकर अंदर घुसी IT टीम इनकम टैक्स की 50 गाड़ियों के साथ सतना, जबलपुर रायपुर और दिल्ली में रेड 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर की रेड, 50 गाड़ियों के काफिले के साथ दी दबिश आयकर विभाग ने आज सुबह सतना के पांच बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी कर पूरे शहर में हलचल मचा दी। करीब 50 से 60 गाड़ियों के काफिले के साथ आयकर अधिकारियों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। यह छापेमारी सुबह 6 बजे शुरू हुई और इसमें भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अधिकारियों ने भाग लिया रामा ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की छापेमारी का मुख्य केंद्र सतना का रामा ग्रुप रहा। हालांकि, अधिकारियों ने इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन यह रीवा संभाग की सबसे बड़ी आयकर कार्रवाई मानी जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच और जब्ती की खबरें सामने आई हैं। इसमें बेनामी संपत्तियों, कर चोरी और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। फिलहाल छानबीन जारी है और आयकर विभाग आने वाले दिनों में इस पर विस्तृत जानकारी दे सकता है। Post navigation भोपाल के श्रीनाथ जी मंदिर में फूलों से खेली होली:होली खेलत नंदलाल बिरज में…जैसे गीतों पर झूमे श्रद्धालु, 8 मार्च तक चलेगा उत्सव Maggie and Negan’s complicated journey: from enemies to unlikely allies