हरदा| जिले में 8 मार्च को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष तृप्ति शर्मा ने सोमवार को रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राधिकरण की अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय हरदा और सभी तहसील न्यायालयों मंे लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें लंबित सभी राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक शमनीय प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।