IMG 20250801 WA0001


सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे के साथ भोपाल नगर निगम कमिश्नर श्री हरेंद्र नारायण उतरे राजधानी की सड़कों पर कर रहे हैं भोपाल में ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण

सड़कों की मरम्मत, अतिक्रमण हटाने और सुधार कार्यों को मिल रहा है न्यायमूर्ति सप्रे का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे इस समय अपने भोपाल प्रवास के दौरान शहर के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण भोपाल नगर निगम कमिश्नर श्री हरेंद्र नारायण के साथ कर रहे हैं।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे और नगर निगम कमिश्नर श्री हरेंद्र नारायण स्थल-स्थल पर पहुंचकर सुधार कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गति लाने तथा इन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दे रहे हैं।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे के साथ नगर निगम कमिश्नर श्री हरेंद्र नारायण विशेष रूप से मौजूद रहे उन्होंने प्लेटिनम प्लाजा से भ्रमण की शुरुआत करते हुए वे दुर्घटनाओं के कारणों, मृतकों की संख्या और वर्तमान स्थितियों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। यहां वे अतिक्रमण हटाने और ब्लैक स्पॉट को जल्द से जल्द समाप्त करने के निर्देश भी दे रहे हैं।

इसके पश्चात न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे और नगर निगम कमिश्नर श्री हरेंद्र नारायण अधिकारियों के साथ तरुण पुष्कर इंटरसेक्शन पहुंचे, जहां उन्होंने यातायात की सहजता हेतु लेफ्ट टर्न की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 1250 चौराहा क्षेत्र में भी वे निरीक्षण कर सुधार की आवश्यकता वाले बिंदुओं पर अधिकारियों से तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराने को कहा।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे और नगर निगम कमिश्नर श्री हरेंद्र नारायण विभिन्न अधिकारियों के साथ कोर्ट चौराहा (पर्यवास इंटरसेक्शन) पर निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट का निराकरण करने के निर्देश दिये ।