भोपाल के गांधी नगर इलाके में सोमवार रात 10:30 बजे सरेराह युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप चार लोगों पर लगाया है। तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रहवासी और परिजन थाने का घेराव करने पहुंचे। पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपियों के बीच लड़की को लेकर विवाद की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार अदनान खान (22) पुत्र जलाल खान, गोदरमऊ गांधी नगर में रहता था। वह टू व्हीलर मैकेनिक था। उसके मौसेरे भाई महबूब खान ने बताया कि अदनान और मैं मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। अदनान नमाज के बाद बाहर निकला। मैं तरावीह पढ़ने लगा था। कुछ देर बाद अदनान के पिता के शोर की आवाज आने लगी। मैं और अन्य लोग बाहर पहुंचे, वहां अदनान खून से लथपथ हालत में दिखा। तत्काल उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पेट में घोंप दिया चाकू मेहबूब ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले राज सोलंकी, लक्की सोलंकी और शुभम सोलंकी ने अदनान को मस्जिद के पास गली में घेर लिया। पहले उसके साथ लात घूसों से मारपीट की, इसके बाद राज ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक परिवार का दूसरे नंबर का बेटा था, उसका बड़ा भाई फैजान है, जबकि छोटा सुबहान है। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। लड़की के विवाद में हत्या की बात सामने आई एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच लड़की को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। इसी कारण हत्या कांड को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। Post navigation रीवा के सेमरिया में बच्चों के अपहरण की कोशिश:पुलिस ने की घेराबंदी,जंगल में छोड़कर हुए फरार Apple CEO Tim Cook teases new product through ‘there’s something in AIR’ video