बाणगंगा में सोमवार शाम एक घटना हो गई। जिसमें एक दंपति के बीच हुए विवाद में पत्नी के जहर खाने के बाद पति ने खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद बेटा घर आया। दरवाजा खोलने पर घटना की जानकारी लगी। पुलिस ने पति के शव को अरविदो भेजा है। वही पत्नी का आईसीयू में उपचार चल रहा है।
बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गणेश धाम कालोनी शाम 5 बजे के लगभग की है। कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि अजब सिंह पुत्र अमृत सिंह राजपूत ने खुद को घर पर 12 बोर की बदूंक से गोली मार ली। इस दौरान उसकी मौत हो गई वही पत्नी बबीता ने जहर खाया है। उसकी हालत गंभीर है। सूचना के बाद यहां पुलिस पहुंची। जिसमें तुरंत बबीता को अस्पताल भेजा गया। वही अजब सिहं की मौत के पुष्टी होने पर अफसरो को मामले की जानकारी दी।
फैक्ट्री में काम पर गया हुआ था बेटा
अजब सिंह निजी कंपनी में मोल्डीग का काम करता था। वही उसके परिवार में दो बेटे शुभम और अनुज राजपूत है। शुभम दोपहर में फैक्ट्री पर काम से गया था। वही अनुज गांव बीना में है। पुलिस ने शुभम से बात की तो उसने बताया कि घर पर माता पिता के बीच क्या हुआ इस बात की उसे जानकारी नही है।
पुश्तैनी थी बदूंक
अजब सिंह का परिवार मूल रूप से बीना का रहने वाला है। करीब 5 साल पहले इंदौर काम को लेकर परिवार आया था। जिस बदूंक से अजब सिंह ने जान दी। वह उसके पिता की लायसेंसी बदूंक थी। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। मंगलवार को मामले में अजब सिंह का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसकी पत्नी बबीता अभी बयान देने की स्थिती में नही है।