बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अशोक शराफ ने हाल ही में फिल्म जागृति की शूटिंग का एक डरावना किस्सा शेयर किया है, जहां उनके साथ एक बड़ा हादसा हो सकता है। एक्टर ने बताया है कि सलमान खान की गलती के चलते उनके गले में चाकू लग गया था। हाल ही में रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में अशोक सराफ ने कहा है कि स्क्रिप्ट के मुताबिक सलमान को उन्हें पकड़ना था और उनके गले में चाकू अड़ाना था। सलमान ने चाकू की नोंक उनके गले में रख दी, जबकि चाकू असली थी। सलमान के डायलॉग बोलते ही अशोक ने खुद को छुड़वाने की कोशिश की, जिससे सलमान ने चाकू पर और जोर लगा दिया। जिससे उनके गले में कट लग गया। इसके बाद अशोक सराफ ने सलमान से कहा कि उनका गला कट रहा है। ये सुनकर सलमान ने कहा, मैं क्या करूं। इस पर सीनियर एक्टर ने उन्हें चाकू उल्टा पकड़ने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। सलमान ने उनके गले पर चाकू अड़ाई और चलाना शुरू कर दिया। जैसे ही एक्टर ने उन्हें छोड़ा तो पता चला कि उनके गले में कट लगा चुका था। अशोक सराफ ने बातचीत में कहा है, सोचिए अगर गले की नस कट जाती तो? एक्टर ने बताया है कि वो इंसिडेंट को कभी नहीं भूलेंगे। बता दें कि अशोक सराफ 1969 से हिंदी और मराठी सिनेमा का हिस्सा हैं। एक्टर घर घर की कहानी, बड़े घर की बेटी, जागृति, करण अर्जुन, गुप्त, बंधन, प्यार किया तो डरना क्या, यस बॉस, जोरू का गुलाम, क्या दिल ने कहा और सिंघम जैसी कई दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। अशोक सराफ को पॉपुलर टीवी शो हम पांच में अशोक माथुर का रोल निभाने पर काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वो टीवी शो प्रोफेसर प्यारेलाल में भी नजर आ चुके हैं। Post navigation 18 की उम्र में पूजा बनर्जी ने भागकर शादी की:कहा- पहली शाम हुआ गलती का एहसास, वो पलट गया था; फिर एक्टर कुणाल से की दूसरी शादी ‘राघव चड्ढा कभी भी भारत का प्रधानमंत्री नहीं बनेगा’:कपिल शो में परिणीति को छेड़ते दिखे राघव: बोले- ये जो बोलती है इसका उल्टा होता है