Guess Who: ये एक्टर इन दिनों विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ में अपने परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफें हासिल कर रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि ये अभिनेता 2002 से फिल्म इंडस्ट्री में है लेकिन अब 23 साल बाद उन्हें 2025 की ‘छावा’ से इंडस्ट्री में पहचान मिली है. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इस अभिनेता ने काफी संघर्ष किया है. वहीं इस एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें संघर्ष के दिनों में शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर बैठन से काफी हिम्मत मिलती थी चलिए जानते हैं आखिर ये कौन हैं? शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर बैठने से मिली हिम्मतहम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं विनीत कुमार सिंह हैं. हाल ही में जस्ट टू फिल्मी को दिए एक इंटरव्यू में विनीत ने खुलासा किया कि जब भी उन्हें उदासी महसूस होती थी तो वह शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर बैठ जाते थे. विनीत ने मन्नत को आशा का प्रतीक कहा, और कहा, “मन्नत हम जइसन के लिए हिम्मत है. मन्नत एक ऐसा पता है जो बताता है कि इस शहर में आपका एक मकान हो सकता है. मन्नत इस बात का प्रमाण है जो उन सपनों को देखने वाली आंखों को एक हौसला देता है कि सपने हाथ पकड़के रखना. ये शहर जादुई शहर है ना जाने कब कहां मिल जाए और आपकी गाड़ी चल पड़े.” मुक्काबाज़ अभिनेता ने आहे कहा, कई बार ऐसा हुआ जब मुझे का लो फील हुआ तो मैं मन्नत के बाहर बैठ जाता हूं, एक कप चाय लेता हूं और बस देखता रहता हूं. मैं सोचता था कि अगर शाहरुख खान यहां आके, ये मकान नहीं ये हिम्मत हैं… इसलिए मैं बस जाता हूं और इसे महसूस करता हूं और फिर वापस आ जाता हूं। आप जीवन में कभी-कभी उदास महसूस करते हैं, इसलिए आपको इसका पता लगाना होगा.” View this post on Instagram A post shared by Vineet Kumar Singh (@vineetkumarsinghofficial) विनीत कुमार सिंह वर्क फ्रंटपिछले शुक्रवार, विनीत सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर छा गए हैं. फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की ऑडियंस ने काफी सराहना की है. छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शनवहीं विनीत सिंह की फिल्म छावा की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी रूकने का नाम नहीं ले रही है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. छावा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 17 दिनों में 459 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. Post navigation Oscars 2025 Winners List: एंड्रियन ब्रॉडी ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, मिकी मेडिसन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, यहां जानें विनर्स की कंप्लीट लिस्ट Oscars 2025; ऑस्कर जीतने से चूकी प्रियंका चोपड़ा की ‘अनुजा’, जानें कहां स्ट्रीम हो रही फिल्म