सागर | कर्रापुर चौकी क्षेत्र में मझगुंवा के पास रविवार की शाम बाइक सवारों को मालवाहक ने टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। महिला व उसका बेटा घायल हो गया। घायलों का इलाज चल रहा है। शादी से लौटते वक्त मझगुंवा रोड पर हादसा हुआ। कर्रापुर चौकी प्रभारी शिवम दुबे ने बताया कि हादसे में 26 वर्षीय राजा पिता गणेश अहिरवार निवासी खमरिया थाना रहली तथा उसका साला 25 वर्षीय अनिकेत पिता महेश अहिरवार निवासी कर्रापुर की मौत हो गई। अनिकेत अपने-जीजा व बहन के साथ खमरिया से गांव लौट रहे थे। शाम 4.30 बजे मालवाहक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क किनारे शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मालवाहक का चालक फरार : घायल 25 वर्षीय सलोनी व उसके 4 साल के बेटे को अस्पताल भेजा गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। बच्चे को सिर में चोट आई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मालवाहक का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मालवाहक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। Post navigation पर्यवेक्षक परीक्षा 7 मार्च को, शिक्षक परीक्षा 15 अप्रैल से 6 राज्यों से पिछड़ी एमपी की लाड़ली बहना योजना:1.27 करोड़ महिलाओं को कब मिलेगी बढ़ी हुई राशि; दो पॉइंट्स में जानिए संभावनाएं