रायसेन जिले के सांची विकासखंड के गुलगांव और गैरतगंज तहसील के गढ़ी वन क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में तेंदुओं को क्लच वायर से फंसाने का प्रयास किया गया। गुलगांव में किसान रामभरोस अहिरवार ने अपने खेत की तार फेंसिंग में कटीले तार के साथ क्लच वायर लगाई थी। एक तेंदुआ इसमें फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन बिहार भोपाल से भी विशेष टीम को बुलाया गया। तेंदुए को तार फेंसिंग से निकाला गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना गढ़ी वन परिक्षेत्र के सर्रा बीट में हुई। यहां भी एक तेंदुआ क्लच वायर में फंस गया। उसे गंभीर हालत में वन बिहार भोपाल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। खेत मालिक समेत दो गिरफ्तार वन विभाग ने गुलगांव की घटना में खेत मालिक रामभरोस अहिरवार और अनिल बेड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। डीएफओ विजय कुमार के अनुसार, क्लच वायर का उपयोग जानबूझकर शिकार के लिए किया जाता है। गढ़ी वन परिक्षेत्र की घटना की जांच जारी है। Post navigation Healthcare heroes unpaid, babus rewarded बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए का शव मिला:नाखून और अन्य अंग गायब, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार