करियर क्लैरिटी सीजन 2 के 52वें एपिसोड में आपका स्वागत है। आज हम दो सवालों का जवाब दे रहे हैं। दोनों ही सवाल स्टूडेंट्स के हैं। सवाल- अभी मैं ग्रेजुएशन के थर्ड ईयर में हूं। मुझे मैं MA और बीएड दोनों एक साथ करने की इच्छा है। लेकिन मेरे दोस्तों का कहना है दोनों सेशन मैच हो जाएंगे तो मान्य नहीं रहेगा। कृपया सुझाव दें। जवाब- सीनियर करियर काउंसलर श्वेता खन्ना भंद्राल बताती हैं- MA और बीएड आप एक साथ कर सकते हैं इसके अलावा आप कई सारी यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस लर्निंग से ये कोर्स कर सकते हैं। बीएड आप ऑफलाइन करेंगे तो आपको ज्यादा फायदा होगा। सवाल- मैंने पुलिस प्रशासन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री की है। कोटा ओपन यूनिवर्सिटी से किया है। अब मैं इससे PhD करना चाहता हूं। जवाब- सीनियर करियर काउंसलर लोकमान सिंह बताते हैं- BSc पुलिस प्रशासन में आप कर सकते हैं इसके लिए आपके पास UGC से मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आपके मिनिमम 55% मार्क्स होने चाहिए। आपको PhD करने के लिए UGC NET क्वालिफाई करना होगा और आप चाहें तो GATE क्वालिफाई करके भी ये कर सकते हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी एंट्रेंस के जरिए भी आप कर सकते हैं। सभी यूनिवर्सिटी के अपने अलग-अलग एंट्रेंस होते हैं। देश भर में पुलिस प्रशासन से PhD के लिए 5 यूनिवर्सिटी हैं। आप इन यूनिवर्सिटी से PhD कर सकते हैं। इनके एंट्रेंस दे सकते हैं। सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें सरकारी नौकरियों की खबर के लिए यहां क्लिक करें… Post navigation NEET UG 2025:फर्स्ट राउंड काउंसलिंग कल से शुरू; 31 जुलाई को रिजल्ट, रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस देखें एईएन भर्ती आवेदन फॉर्म में करेक्शन-विड्रो कल से:RPSC ने दिया मौका, 28 जुलाई लास्ट डेट; 1014 पदों के लिए निकाली थी वैकेंसी