राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आज अलग-अलग पदों पर बंपर भर्तियों के विज्ञापन जारी किए गए हैं। इनके तहत 5 अलग-अलग विभागों में 12 हजार 121 पदों पर भर्तियां की जाएगी। आयोग की वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गई है। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- सहायक कृषि अभियंता के पदों के लिए 28 जुलाई से 26 अगस्त, पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए 5 अगस्त से 3 सितंबर, उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पदों के लिए 10 अगस्त से 8 सितंबर, प्राध्यापक एवं कोच के पदों के लिए 14 अगस्त से 12 सितंबर और वरिष्ठ अध्यापक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से 17 सितंबर तक किए जा सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए जारी किए गए विज्ञापन कैंडिडेट्स योग्यता होने पर ही करें आवेदन आयोग सचिव मेहता ने बताया- कैंडिडेट आवेदन करते समय योग्यता का विशेष ध्यान रखें। जिस पद के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसके लिए पात्रता की समस्त शर्तों को वे पूरा करते हों। बिना वांछित योग्यता और अनुभव के आवेदन करने पर आयोग की ओर से आयोजित परीक्षाओं से डिबार किया जा सकता है। इससे पहले चार भर्ती विज्ञापन जारी किए गए 13 फरवरी 2025 – व्याख्याता 18 मार्च 2025 – डिप्टी कमांडेंट 2 अप्रेल 2025 – जूनियर केमिस्ट 2 अप्रेल 2025 – सहायक विद्युत निरीक्षक ऐसे करें अप्लाई राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2150 पदों पर निकाली वैकेंसी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2150 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इनमें 1100 पदों पर कृषि पर्यवेक्षक की भर्ती होगी। जबकि 995 पदों पर सपोर्ट इंजीनियर और 55 पदों पर सपोर्ट केमिस्ट की भर्ती की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) बिजली विभाग में 2163 पदों पर होगी टेक्नीशियन की भर्ती राजस्थान सरकार ने बिजली विभाग में तकनीशियन-III (आईटीआई) पदों पर भर्ती के लिए बड़ा फैसला लिया है। पहले जारी विज्ञापन में सिर्फ 216 पदों की भर्ती होनी थी, लेकिन अब इसमें 1947 नए पद जोड़ दिए गए हैं। यानी अब कुल 2163 पदों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) Post navigation जॉब एजुकेशन बुलेटिन:रेलवे में अप्रेंटिस की 904 भर्ती, एयरपोर्ट अथॉरिटी में 197 वैकेंसी; यूपी बोर्ड 2026 परीक्षाओं का एप्लिकेशन शेड्यूल जारी NCERT की किताब में जुड़े सिख-मराठा राजाओं पर चैप्टर्स:मराठा साम्राज्य पर पहले 1.5 पेज, अब 22; 8वीं की किताब में बदलाव