खंडवा जिले के धनगांव में सरपंच और सचिव द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जावर-सिहाड़ा के बाद अब धनगांव में तीन सड़कों का निर्माण दिखाकर 4.42 लाख रुपये का गबन किया गया। जांच में पता चला कि एक भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि तीन सड़कों के लिए पैसे निकाले गए, लेकिन कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। नहीं हुए ये निर्माण कार्य – बंशीलाल से सीताराम के मकान तक सीसी रोड: स्वीकृत राशि 1.67 लाख, खर्च दिखाए 1.28 लाख – राजेंद्र से हुकुमचंद के मकान तक सीसी रोड: स्वीकृत राशि 3.72 लाख, खर्च दिखाए 2.72 लाख – सजन से मंगल के मकान तक सीसी रोड: स्वीकृत राशि 62 हजार, खर्च दिखाए 41 हजार कलेक्टर ने जांच कराई तो भ्रष्टाचार से उठा पर्दा कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर जनपद सीईओ ने जांच कराई। सहायक यंत्री और उपयंत्री की जांच में पाया गया कि तीनों में से एक भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने धारा 89 के तहत सरपंच सुनिता खांडे और सचिव नरेंद्र गाठे से 4.42 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी किए हैं। विशेष बात यह है कि सचिव नरेंद्र गाठे पर पहले से भी भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी इसी पंचायत से गबन के मामले में एक साल तक निलंबित रहे। बहाली के बाद उन्होंने रामपुरा ग्राम पंचायत का चार्ज लिया और बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से धनगांव का अतिरिक्त चार्ज भी ले लिया। Post navigation मुफ्त शराब न देने पर सेल्समैन का अपहरण, VIDEO:दमोह में 6 बदमाशों ने की वारदात, 4 घंटे बाद घायल अवस्था में मिला पीड़ित धार में सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत:मोहन टॉकीज से छतरी चौराहे तक बनेगी नई सड़क; अतिक्रमण हटाकर चौड़ी होगी रोड