इंदौर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता देर रात तक संचालित पब को बंद कराने निकले। वे विजयनगर चौराहे पर जमा हुए। यहां वह सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस ने बैरिकेड बनाकर उन्होंने अंदर कर रखा है। दरअसल, महाशिवरात्रि पर विजयनगर स्थित काली मंदिर में भजन संध्या चल रही थी। इस बीच पुलिस प्रशासन ने निर्देश का हवाला देकर भजन संध्या को बंद करा दिया गया था। इस पर मंदिर के पुजारी समेत भक्त नाराज हो गए थे। इसे लेकर ही वे विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन थानों की फोर्स तैनात चौराहे पर प्रदर्शन को देखते हुए तीन थानों की फोर्स का तैनात किया गया है। साथ ही कई आला अफसर भी मौजूद है। उन्होंने पबों और क्लबों को बंद कराने की बात कही है। वहीं हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पबों और क्लबों के बाहर मौजूद है। वे वहां से वीडियो कॉल पर पब और क्लब बंद होने की जानकारी दे रहे हैं। रोड पर पढ़ी हनुमान चालीसा शनिवार रात को लोग विजय नगर चौराहे पर एकत्रित होने लगे। वे रोड पर ही बैठ गए। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू संगठनों ने पहले से दी थी चेतावनी भजन संध्या बंद कराने के बाद पुजारी राहुल यादव का कहा था… मंदिर में भजन संध्या को बंद करा दिया गया था, जबकि यहां पर रात तक पब चालू रहते हैं। उन्होंने पूर्व में ही घोषणा की थी कि शनिवार रात को विजय नगर चौराहे पर बड़ी संख्या में पुजारी, साधु-संत, हिंदू संगठन, भक्त, स्टूडेंट्स और करणी सेना सहित कई लोग इकट्ठा होंगे और रात में पब और क्लब को बंद कराएंगे। यहीं पर पुलिस को ज्ञापन भी भी दिया जाएगा। Post navigation 34 tribal students from Erode meet Stalin on his birthday रीवा के जनेह में लगातार 8 चोरियां:पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लिया,लोग बोले-कैश-जेवर सब चुरा ले गए