सिंगरौली नगर निगम ने शनिवार सुबह 6 पक्के मकानों को जेसीबी से गिरा दिया। ये मकान थाना रोड के बेलौंजी तिराहे के पास नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से बने हुए थे। लोगों ने कब्जे कर बनाए मकान नगर निगम कमिश्नर डीके शर्मा ने बताया कि इस स्थान पर कई एकड़ जमीन खाली पड़ी थी। लोगों ने धीरे-धीरे इस पर कब्जा करके पक्के मकान बना लिए। कुल 36 अवैध मकानों में से 29 को पहले ही तोड़ा जा चुका है। आज 7 मकानों में से एक मालिक ने हाई कोर्ट से स्टे ले रखा है, इसलिए उसे छोड़कर बाकी 6 मकानों को तोड़ा गया। कब्जाधारियों को कई बार दिया गया नोटिस कमिश्नर ने बताया कि अवैध कब्जाधारियों को नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस दिए गए। लेकिन उन्होंने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही खुद कब्जा हटाया। Post navigation How to Make an Iron Farm for Beginners in Minecraft CM से सिंहस्थ में यू-ट्यूबर्स को बैन करने की मांग:महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज बोले-ऐसी हरकतें आस्था-पवित्रता को ठेस