देवास पुलिस ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की नई पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर जिले के सभी थानों में ‘पुलिस चौपाल’ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 11 पुलिस चौपाल का आयोजन हुआ। इनमें 320 लोगों ने हिस्सा लिया। चौपाल में लोगों ने अपनी स्थानीय समस्याएं पुलिस के सामने रखीं। पुलिस ने साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने बताया कि थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोजाना अपने क्षेत्र में जाएं। लोगों की समस्याएं सुनें और उनका तुरंत समाधान करें। उन्होंने कहा कि इस पहल को जनता का सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। गली-मोहल्लों और गांवों में पुलिस की मौजूदगी से लोग खुश हैं। एसपी ने कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए पुलिस चौपाल का आयोजन नियमित रूप से जारी रहेगा। इससे पुलिसिंग की कार्यप्रणाली में भी सुधार हो रहा है। Post navigation खरगोन की कुंदा नदी में बहकर आई जलकुंभी:नौका विहार बंद, 5 साल में सौंदर्यीकरण पर खर्च हुए 5 करोड़ रुपए “The physical comic book is never going to fade away”