छतरपुर में शनिवार सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह 9 बजे आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार काे न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री था। 8 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री था। खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म जिले में खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म इलाके हैं। यहां तापमान 48 डिग्री से ऊपर जाता है। बिजावर के जटाशंकर में तापमान 43 डिग्री तक सीमित रहता है। छतरपुर में 12 अप्रैल से 21 जून तक तक सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। इस दौरान उच्चतर तापमान 38 डिग्री से ऊपर रहेगा। फसलों में रात के समय सिंचाई करना फायदेमंद कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। रात के समय सिंचाई करना फायदेमंद रहेगा। स्प्रिंकलर का उपयोग करें। गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां भी जरूरी हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, नींबू पानी, नारियल पानी और हल्दी वाली छाछ का सेवन करें। बच्चों को अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थों से दूर रखें।