महाशिवरात्रि पर शहर के विभिन्न मंदिरों से निकली शिव बारात के बाद विवाह की सारी रस्मों को निभाया गया। दूसरे दिन बारात की विदाई हुई, जिसमें भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती को अपने साथ लेकर भक्तों के घर होते हुए, अपने घर मंदिरों में पहुंचे। यहां पर रास्ते में बुरी बला लगने की संभावना दूर करने के लिए पानी उतारा गया। शुक्रवार को बड़ा बाजार स्थित श्री देव धनेश्वर मंदिर में वधू मां पार्वती का मोचायना का आयोजन किया गया। यह बुंदेलखंड की मुंह दिखाई की रस्म है। जिसे मोचायना कहा जाता है। जिसमें मंदिर की पंडिताइन रीना पंडा ने आस पड़ोस की भक्त महिलाओं और करीबी रिश्तेदारों को बुलाकर वधू की मुंह दिखाई कराई। जिसमें महिला भक्तों ने माता को उपहार सामग्री भेंट कर आटे से बने गुना से माता की मुंह दिखाई की। Post navigation ‘You are not alone’: World leaders rally behind Zelenskyy after White House clash with Trump होली के बाद एमपी में हीटवेव, पारा 2-3 डिग्री बढ़ेगा:ग्वालियर-चंबल सबसे गर्म; भोपाल-इंदौर में मावठा गिरने का अनुमान