भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित श्री पार्श्व नाथ जैन मंदिर में 108 फीट ऊंचे शिखर पर 8 फीट का स्वर्ण कलश स्थापित किया गया। यह विशेष कार्यक्रम मुनि प्रमाण सागर महाराज, मुनि निर्वेग सागर महाराज और मुनि संधान सागर महाराज की उपस्थिति में आयोजित किया गया। तीन दिवसीय इस अनुष्ठान में मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का विशेष अभिषेक किया गया। विश्व शांति के लिए कलश शुद्धि यज्ञ मंडल विधान के साथ हवन का आयोजन भी किया गया। मुनि प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि जिनालय और देवालय हमारी संस्कृति और संस्कारों के प्रतीक हैं। जैन दर्शन और सिद्धांत भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि कलश आरोहण का पुण्य कार्य संजय, मीता, जितेंद्र, निशीथ, अपूर्वा और मीमांस पार्श्वनाथ परिवार ने किया। शिखर पुण्यार्जक परिवार में राजेश भारील्य, निशा, अंकुर, रौली, रौनक और रोआंक भारील्य परिवार शामिल थे। इस अवसर पर विभिन्न मंदिर समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इनमें कपिल जैन (उपाध्यक्ष), सुधीर जैन (महामंत्री), अम्बर (कोषाध्यक्ष), पुनीत (सह मंत्री), नितेश जैन, विनय जैन, चक्रेश जैन और राहुल जैन प्रमुख थे। उल्लेखनीय है कि इस मंदिर में 24 तीर्थंकर भगवान की रत्नमय प्रतिमाएं विराजमान हैं। समाज प्रवक्ता अंशुल जैन के अनुसार, भोपाल के सभी जैन मंदिरों में कोलार जैन मंदिर का शिखर सबसे ऊंचा है। Post navigation विक्रमोत्सव 2025 में न्याय व्यवस्था पर विशेष समागम:उज्जैन में CM और चीफ जस्टिस कैत करेंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन सड़क पर सब्जी का ठेला लगाने वालों पर एक्शन:रायसेन में 10 सब्जी विक्रेताओं पर जुर्माना, यातायात में बाधा डालने पर पुलिस सख्त