रायसेन में शुक्रवार शाम यातायात पुलिस ने शहर के महामाया चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर ठेला लगाकर यातायात में बाधा डालने वाले 10 सब्जी विक्रेताओं पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी ठेला चालकों पर जुर्माना लगाया और उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क पर ठेला लगाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से महामाया चौक पर यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिली। गौरतलब है कि शहर के दशहरे मैदान में नगर पालिका द्वारा नई सब्जी मंडी का निर्माण कराया गया है, लेकिन सब्जी विक्रेता वहां जाने को तैयार नहीं हैं। इसके चलते शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के यातायात को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। Post navigation भोपाल में सबसे ऊंचा जैन मंदिर का शिखर:कोलार स्थित 108 फीट ऊंचे मंदिर पर चढ़ाया 8 फीट का स्वर्ण कलश भोपाल में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 4 जगह देखी जमीन:GIS में सीएम कर चुके घोषणा; जेल पहाड़ी, खुदागंज-कालापानी में सर्वे