आगर मालवा में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद ने वार्षिक नगर गौरव दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन मोतीसागर तालाब किनारे स्थित चिन्ताहरण गणेश मंदिर में किया गया। नगर पालिका ने सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया। प्रत्येक नगरवासी से 5 दीपक लाने का अनुरोध किया गया था। नगरवासियों ने तालाब की पाल पर दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम में विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रंगारंग आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। दीपों की रोशनी से पूरा मोतीसागर तालाब क्षेत्र आलोकित हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल और सीएमओ पवन कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने अन्य लोगों के साथ देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया। Post navigation चित्रकूट में सुसाइड करने बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक:कंरट लगने से नीचे गिरा; सतना जिला अस्पताल रेफर इंदौर से बीआरटीएस हटना शुरू:जीपीओ से शिवाजी वाटिका फिर नवलखा के डिवाइडर-रैलिंग हटाएंगे