हिमाचल के मंडी में बादल फटने के बाद आई आपदा पर संवेदना व्यक्त करने की पोस्ट कर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट घिर गई है। मंडी-कुल्लू से सांसद कंगना रनोट को लोग तरह तरह की बातें कहते हुए सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल कर रहे है। सांसद के इस पोस्ट पर कमेंट करने वाले 90% से ज्यादा सोशल मीडिया यूजर कंगना से नाराज हैं। तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना को आपदा प्रभावितों से मिलने, उनका हाल जानने और जनता के बीच रहने की सलाह दी है। अभिषेक नाम के एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि- मैडम जी बड़ी जल्दी याद आया आपको, लगता है फिल्मों के ट्रेलर ज्यादा महत्वपूर्ण थे, लोगों की जिंदगियों से। खैर आपसे उम्मीद भी कुछ है नहीं, अमीरों को किसी गरीब की जान से क्या मतलब। बता दें कि हाल ही में बारिश से हिमाचल प्रदेश में जान माल की भारी तबाही हुई है। कुल्लू और मंडी में अब तक 16 से ज्यादा लोगों की मौत और 35 से अधिक लोग लापता है। इसी पर कंगना ने 2 जुलाई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संवेदना व्यक्त करने को एक पोस्ट किया। इस पर कंगना घिरती नजर जा रही है। इनमें से कुछ सोशल मीडिया यूजर की प्रतिक्रिया पढ़े.. पूरे प्रदेश में जितना नुकसान, उससे कहीं ज्यादा कंगना के क्षेत्र में हिमाचल में मानसून में जितना नुकसान पूरे प्रदेश में हुआ है, उससे कई गुणा ज्यादा तबाही मंडी और कुल्लू जिला में हुई है। कुल्लू और मंडी में अब तक 16 से ज्यादा लोगों की मौत और 35 से अधिक लोग लापता है। मंडी जिला के अलग अलग क्षेत्रों में 168 मकान बादल फटने के बाद क्षतिग्रस्त हुए है। इसके अलावा 200 से ज्यादा गांव का सड़कें एवं रास्ते बंद होने के बाद शेष दुनिया से संपर्क कट चुका है। खासकर सराज विधानसभा में भीषण तबाही हुई है। इस वजह से लोग सोशल मीडिया पर कंगना की मौजूदगी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। कंगना से लोगों की नाराजगी की वजह… जयराम ने कंगना पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया आपदा में कंगना की गैर मौजूदगी पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। तंज भरने लहजे में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए जयराम कहा, मुझे मालूम नहीं है, इस बारे में मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। हम लोग हैं, हम लोग उन लोगों के साथ जीने मरने के लिए हैं, जिनका कन्सर्न है, जिनका नहीं है, उनके बारे में मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता। इस बात के अलग- अलग मायने निकाले जा रहे हैं। यहां देखे सोशल मीडिया यूजर की प्रतिक्रिया… —————– हिमाचल की बारिश और कंगना रनोट से जुड़ी ये खबरें पढ़ें… कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम रील में पाकिस्तानी गाना लगाया:पाकिस्तान के यूजर्स ने ट्रोल किया; बोले- इतनी नफरत तो हमारा सॉन्ग क्यों लगाया हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। कंगना ने राजस्थान के जयपुर में मोर के साथ नाचते हुए इंस्टाग्राम पर 35 सेकेंड की रील डाली थी, जिसके बैकग्राउंड में उन्होंने पाकिस्तानी गाना लगा दिया। वीडियो में कंगना मोर के साथ डांस करती और पेड़ से आम तोड़ती भी दिख रही हैं। (पूरी खबर पढ़ें) हिमाचल में कल से 3 दिन भारी बारिश:मंडी में नॉर्मल से 456% ज्यादा बरसात; लाहौल स्पीति में एक बूंद भी नहीं बरसी हिमाचल प्रदेश में कल से अगले 3 दिन मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज भी शिमला, सोलन और सिरमौर में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि कल इन तीन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। (पूरी खबर पढ़ें) Post navigation शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पति का पहला पोस्ट:पराग ने लिखा- वो सबकी मां थीं, हमेशा दूसरों को ख्याल रखती थीं जय भानुशाली संग तलाक की बात पर भड़कीं माही:अफवाहों पर कहा – क्यों बताऊं, क्या आप मेरे चाचा हैं, जियो और जीने दो