दतिया में मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सिविल लाइन रोड स्थित परीक्षा केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। भासड़ा खुर्द का रहने वाला युवक दे रहा था परीक्षा बी.के. कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौनी के छात्र पार्थ राठौर के स्थान पर भासड़ा खुर्द निवासी गोलू रावत परीक्षा दे रहा था। परीक्षा केंद्राध्यक्ष ने फर्जी परीक्षार्थी और संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 37 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई जिला शिक्षा अधिकारी यूएन मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी 37 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कुल 5819 परीक्षार्थियों में से 5683 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। 136 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। Post navigation विदिशा में युवती से छेड़छाड़, पिता पर जानलेवा हमला:28 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार येलो सूट पहने फूलों से खेलती दिखीं रश्मिका मंदाना, चांद वाली बिंदी पर अटका फैंस का दिल, तस्वीरें वायरल