उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने वर्ष 2025 के लिए जिले की तहसीलों में स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महत्वपूर्ण पर्वों पर जिले की तहसीलों में कलेक्टर को स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार होता है। ऐसे में साल 2025 के लिए कलेक्टर कार्यालय ने शुक्रवार को अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है। उज्जैन जिले की तहसीलों में 2025 के स्थानीय अवकाश तारीख वार त्योहार तहसील जहां अवकाश रहेगा 19 मार्च, बुधवार, रंगपंचमी, उज्जैन, घटिया,नागदा एवं बडनगर तहसील 12 अगस्त, मंगलवार, भादौ माह की राजसी सवारी का दूसरा दिन, बडनगर 18 अगस्त, सोमवार, श्री महाकालेश्वर की राजसी सवारी, उज्जैन 18 अगस्त, सोमवार, श्री तिलभांडेश्वर महादेव की राजसी सवारी, तराना 18 अगस्त, सोमवार, श्री धुर्जटेश्वर महादेव की राजसी सवारी, महिदपुर 27 अगस्त, सोमवार, गणेश चतुर्थी, बडनगर 2 सितम्बर, मंगलवार, तेजदशमी, तराना 4 सितम्बर, गुरुवार, डोल ग्यारस का दूसरा दिन, खाचरौद,नागदा 1 अक्टूबर, बुधवार, दुर्गा नवमी, खाचरौद, घटिया,महिदपुर 21 अक्टूबर, मंगलवार, दीपावली का दूसरा दिन, घट्टिया,खाचरोद,महिदपुर 23 अक्टूबर, गुरुवार, भाईदूज, उज्जैन,तराना 27 अक्टूबर, सोमवार, छठ पूजा, नागदा