मऊगंज जिले में गुरुवार शाम एक परिवार के तीन सदस्य कोदई का चावल खाने से बीमार हो गए। जिसके बाद तीनों मरीजों को परिजनों की मदद से रीवा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज चल रहा है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र में पहाड़ी गांव की है। संजय गांधी चिकित्सालय के सीएमएचओ डॉक्टर यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि बीती शाम कोदई का चावल खाने के बाद मरीज बद्री जोगी, भैयालाल जोगी और पंचवटी जोगी को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। जिसके बाद परिजन तत्काल तीनों को रीवा अस्पताल ले आए। प्रारंभ में तीनों मरीजों को गंभीर रोगी वार्ड में भर्ती किया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार देखा गया। अब तीनों मरीजों को सामान्य वार्ड में रखा गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी निवासी बद्री जोगी, भैयालाल जोगी और पंचवटी जोगी को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।