नगरीय प्रशासन विभाग में कैडर वार प्रमोशन की डेडलाइन तय

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत शांताराम भोंडवे ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग में कैडर-वार प्रमोशन के लिए विभागीय कार्रवाई की समय सीमा तय कर दी है ।

4 जुलाई को निगम स्तर पर प्रोविजनल वरिष्ठता सूची जारी कर प्रक्रिया शुरू होगी 22 जुलाई को फाइनल सूची का प्रकाशन होगा 25 जुलाई से निगम और संयुक्त संचालक स्तर पर प्रमोशन कमेटियों की बैठक शुरू होगी।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत शांताराम भोंडवे ने नगर निगम आयुक्तों और संयुक्त संचालकों को पत्र लिखकर प्रमोशन से जुड़ी अलग-अलग कार्रवाई के लिए समय सीमा जारी की है।

निगम स्तर पर संबंधित आयुक्त वरिष्ठता सूची और बैठकों के लिए नोडल अधिकारी होंगे। नगर पालिका, नगर परिषद की प्रोविजनल वरिष्ठता सूची भी 4 जुलाई को जारी होगी। 10 जुलाई तक सरकार को प्रमोशन लिस्ट भेज दी जाएगी और 18 जुलाई तक सरकार से सहमति ली जाएगी। 22 जुलाई तक दावे और आपत्तियों का निराकरण करके वरिष्ठता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

निगम स्तर पर आयुक्त और जिलों में संयुक्त संचालक छानबीन समिति का गठन करेंगे इनमें एससी-एसटी वर्ग के अधिकारी भी होंगे। हर निकाय में कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट के लिए एंट्री रजिस्टर रखा जाएगा। कैडर वार खाली पदों की गिनती के लिए विभाग के पदस्थ स्टाफ की ही गिनती होगी।