छिंदवाड़ा जिले के चौरई गोपालपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक 3 साल के बच्चे पर अवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे के चेहरे और गले पर गंभीर चोटें आई है। जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घर के बाहर खेलते समय हमला किया घायल मासूम के पिता मोहम्मद फिरोज ने बताया कि उनका बच्चा अजान घर के बाहर खेल रहा था, तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुत्ते ने उनके बच्चे के चेहरे और गले पर गहरे घाव किए हैं। इस घटना से परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला अस्पताल में इलाज जारी परिजनों ने तुरंत बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और उसे चौरई के अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मासूम अजान का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत स्थिर है, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं।