इंदौर में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पूजा माई नदंगिरि आईसाहेब का आगमन होगा। वे 1 मार्च को नाशिक से इंदौर आएंगी। दिव्य शक्ति पीठ विजयनगर में दोपहर 3 बजे से आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर अभिमंत्रित सिक्के और अक्षत वितरित करेंगी। श्री अग्रसेन तीर्थ धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन अग्रवाल ने बताया कि इससे श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी। श्री अग्रसेन तीर्थ धाम ट्रस्ट से जुड़े डॉ. निर्मल नरेडी के अनुसार कार्यक्रम में मातृशक्ति का विशेष सम्मान किया जाएगा। इससे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को बल मिलेगा। सचिन अग्रवाल ने बताया कि महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु महामंडलेश्वर के दर्शन के लिए जाते हैं। आयोजक पूजा गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तृप्ति गोयल की अगुवाई में श्रद्धालुओं और संतों के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है।