राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 का आयोजन 3 एवं 4 जुलाई 2025 को अजमेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए ओएमआर आंसर-शीट के 5वें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। परीक्षा के प्रवेश पत्र 30 जून को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि आयोग ने 11 दिसम्बर 2024 को 329 पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री फोटो युक्त पहचान जरूरी बहकावे में नहीं आएं कुल 329 पदों के लिए वैकेंसी ब्रांड स्पेशिएलिटी, पद : 237 सुपर स्पेशिएलिटी विभाग, पद : 92 Post navigation करियर क्लैरिटी:NEET में कम स्कोर पर BDS, Ayush लें या ड्रॉप लेकर फिर तैयारी करें; MBBS नहीं तो क्या हैं ऑप्शन- पार्ट 2 सरकारी नौकरी:गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज छत्रपति औरंगाबाद में 357 वैकेंसी, लास्ट डेट आज, सैलरी 60 हजार से ज्यादा