मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सोशल मीडिया पर गालियां देने वाले आरोपी आदिल हुसैन को पनिहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को गली देते हुए फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वीडियो अपलोड किया था। वीडियो सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों में इसका लेकर आक्रोश बना हुआ था। जिसके बाद संगठनों के लोगों ने पनिहार थाने पहुंचकर पुलिस को वीडियो सौंप कर शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। एक दिन पहले सामने आया था वीडियो आरोपी आदिल खान ग्वालियर के पनिहार गांव का निवासी है। उसने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो डाला था। सूत्रों के मुताबिक, आदिल खान ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया का नागरिक और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का पास आउट बताया था। इसके बाद उसने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ अपशब्द कहे थे और वीडियो अपलोड कर दिया था। इस मामले में एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा ने वीडियो की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश पनिहार थाना प्रभारी को दिए थे। पुलिस ने आरोपी को जमानत पर छोड़ा मामले की जानकारी देते हुए पनिहार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी आदिल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है,। पूछताछ में उसने गलती से सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 353 के तहत मामला दर्ज कर उसे जमानत पर रिहा कर दिया है।