बेगमगंज पुलिस ने गुरुवार दोपहर को वाहन चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 62 लाख रुपए की चोरी माल बरामद किया है। बेगमगंज एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने खुलासा करते हुए बताया 27 फरवरी 2025 को सुबह 4:27 बजे दशहरा मैदान बेगमगंज से सौरभ साहू की जेसीबी मशीन चोरी हो गई थी। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जीपीएस से तलाशा तीन आरोपियों राहतगढ़ से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में भोपाल के अशोका गार्डन निवासी हबीब खान, जहांगीराबाद भोपाल के साजिद और बेगमगंज के नीलेश उर्फ हर्ष शामिल हैं। हत्या के प्रयास सहित लगभग 30 मामले दर्ज आरोपियों से एक जेसीबी मशीन, एक बोलेरो, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, टूटा हुआ जीपीएस और चार फर्जी नंबर प्लेट बरामद किए गए। मुख्य आरोपी हबीब खान के खिलाफ चोरी, नकबजनी और हत्या के प्रयास सहित लगभग 30 मामले दर्ज हैं। साजिद के खिलाफ भी हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने इस मामले में कुछ घंटे में ही सफलता हासिल करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। मामले की जांच में निरीक्षक राजीव उईके, वीरेंद्र विश्वकर्मा, हरिओम चौवे और सुरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Post navigation India’s 2025 salary hike forecasted at 9.4%, dip from last year: EY report भिंड में बरासो तीर्थ क्षेत्र का होगा विस्तार:400 करोड़ से सजेगा सुमेरू पर्वत; 10 से 14 मार्च तक पंचकल्याणक कार्यक्रम